भारत बंद आधिकारिक तौर पर सुबह 9 बजे से 3 बजे तक बंद का आह्वान किया गया
पटना। तेल की कीमतों में 'आग' लगी हुई है। वहीं देश की सियासत में भी उबाल आ चुका है। तेल के महंगे दाम, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है। 20 दलों के समर्थन का दावा किया गया है। ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना और बिहार जैसे राज्यों में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए। बिहार में कई जगह तोड़-फोड़ की खबर है। साथ ही विपक्ष लगातार मोदी सरकार के बीच हमला बोल रहा है। मोदी सरकार के नुमाइंदों ने भी बंद के दौरान पलटवार करना शुरू कर दिया है।
'फैलाई जा रही है आराजकता'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष के भारत बंद के पीछे की मंशा को चुनावी फायदा बताया है। उन्होंने कहा कि, "जो दृश्य दिखने में आ रहा है। जिससे लग रहा है कि आराजकता फैलाई जा रही है। ये बंद महंगाई के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का हि्ससरा। बंद की आड़ में आरजकता फैलाई जा रही है। इससे शासन को जवाब देना होगा। बंद आरजकता का प्रतीक है।
इस बंद में हर दल अलग-अलग अपने-अपने नेताओं का गुणगान और जिंदाबाद के नारे लग रहा हैं। ये बंद सामूहिक नहीं बल्कि अलग-अलग फायदे के लिए बुलाया गया है।"
बिहार में मचा बवाल
बिहार के जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं खगडि़या और दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों और बसों की आवाजाही को ठप कर दिय। इसके साथ ही तोड़फोड़ की घटनाओं की जानकारी है। कांग्रेस-जेडीएस शासित कर्नाटक के मंगलुरु में कुछ उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैा