27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेल की कीमतों के खिलाफ भारत बंद हुआ हिंसक, बिहार में आगजनी तो मंगलूरु में पत्‍थरबाजी की घटनाएं

तेल के बढ़ते दामों ने मोदी सरकार पर बड़े सवाल उठा दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 10 Sep 2018, 9:30 AM IST

bharat band

तेल की कीमतों के खिलाफ भारत बंद हुआ हिंसक, बिहार में आगजनी तो मंगलूरु में पत्‍थरबाजी की घटनाएं

नई दिल्‍ली। तेल की कीमतों बढ़ोतरी के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी खुद मैदान में उतर गए हैं। दूसरी तरफ देश भर में बंद का असर दिखाई देने लगा है। बिहार के जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं खगडि़या और दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों और बसों की आवाजाही को ठप कर दिय। इसके साथ ही तोड़फोड़ की घटनाओं की जानकारी है। कांग्रेस-जेडीएस शासित कर्नाटक के मंगलुरु में कुछ उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैा

गुजरात में रोकी बसें
गुजरात के अहमदाबाद में बंद के मद्देनजर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। यहां के इसनपुर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्कूल बंद करवाया। गुजरात के भरूच में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और बसें रोकीं। इसके अलावा भी कई प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। कर्नाटक में कलबुर्गी, आंध्र प्रदेश में विशाखापटनम और ओडिशा में भुवनेश्‍वर और संबलपुर में भी बंद का असर सुबह से ही है। इन जगहों पर बंद समर्थक बसों की आवाजाही, ट्रेनों की संचालन को प्रभावित करने व बाजार को बंद कराने पर जोर दे हैं। आंध्र प्रदेश में सीपीआई कार्यकर्ताओं की सक्रियता बड़े पैमाने पर देखने को मिली है।

केरल में दुकानें बंद
दक्षिण भारतीय राज्य केरल में भी विपक्ष के भारत बंद का असर सुबह से ही है। केरल में सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक भारत बंद रहेगा। राज्य में अधिकतर जगह दुकानें बंद हैं। इसके अलावा भी राज्य की बस सर्विस भी पूरी तरह से ठप है। भारत बंद के कारण लोगों को कई तरह की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

मनसे की सक्रिय भागीदारी
राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने बंद में हिस्सा लेगी। ठाकरे ने एक बयान में कहा कि मनसे केवल बंद में हिस्सा ही नहीं लेगी, बल्कि सक्रिय भागीदारी भी करेगी। सीपीआई नेता अतुल अंजान ने तेल के बढ़ते दामों के बहाने मोदी सरकार पर बड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति फेल है। प्रधानमंत्री के सारे दावे झूठे निकल रहे हैं। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी तेल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला किया, पुनिया ने बताया कि यूपीए सरकार में क्रूड ऑयल की कीमतें क्या थीं, और उस वक्त देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें क्या थीं और मोदी सरकार में क्रूड ऑयल की कीमतें क्या हैं, और पेट्रोल डीजल देश में कितने में बिक रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग