कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का करेंगे काम अधिकारियों ने लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजा 2014 से ज्‍यादा सीटों पर जीत का लक्ष्‍य
नई दिल्ली। सियासी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहबिहार के औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे और विरोधियों को परास्त करने का गुरु मंत्र भी देंगे। रैली में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष विशेष विमान से गया पहुंचेंगे। वहां से औरंगाबाद के लिए रवाना जाएंगे। इस रैली से शाह क्षेत्र के कई संसदीय सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करने का काम करेंगे।
तैयारियों का लिया जायजा
अमित शाह की चुनावी जनसभा औरंगाबाद के गांधी मैदान में होगी। जनसभा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली से पहले सदर एसडीओ प्रदीप कुमार, एएसपी अभियान राजेश कुमार और एसडीपीओ अनुप कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभा स्थल पर बड़ी संख्या में भाजप कार्यकर्ता भी मौजूद थे। रैली की सुरक्षा को लेकर सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शाह की सभा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल ब्रांच की टीम के अधिकारी भी सभास्थल पहुंचकर चप्पे-चप्पे की गहनता से जांच कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होंगे। बिहार में सभी सात चरणों में मतदान होना है। यहां पर गठबंधन फार्मूले के मुताबिक भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजप छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। एनडीए गठबंधन का लक्ष्य 2014 से ज्यादा सीटें जीतने का रखा है।