राजनीति

राष्ट्रपति कोविंद पर गहलोत के बयान से भड़की भाजपा, कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी मानसिक​ता का आरोप

राष्ट्रपति पर बयान के बाद भाजपा का अशोक गहलोत पर हमला कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप पूरे दलित समाज और देश को बदनाम करने का लगाया आरोप
2 min read
news
राष्ट्रपति कोविंद पर गहलोत के बयान भड़की भाजपा, दलित विरोधी राजनीति का आरोप

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर आए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि हम बहुत दुःख के साथ ये बात पूरे देश के सामने रखना चाहते हैं कि आज कांग्रेस पार्टी ने बहुत ही निचले स्तर पर जाकर चुनावी मर्यादा का उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति, जो देश में सर्वोच्च पद है, उन पर भी कांग्रेस ने राजनीति करने की कोशिश की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर गलत बयानबाजी की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस गरीब तबके और दलित समाज से आने वाले राष्ट्रपति के खिलाफ है। एक काबिल व्यक्ति और ज्ञानी व्यक्ति होने के बावजूद केवल समाज का नाम लेकर कांग्रेस राष्ट्रपति जी के साथ पूरे समाज और देश को बदनाम कर कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि देश के राष्ट्रपति पर इस तरह का बयान देने के मामले पर वह संज्ञान ले और अशोक गहलोत को नोटिस दें। यही भाजपा नेता ने अशोक गहलोत से तुरंत काफी मांगने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नांदेड़ सभा में राहुल गांधी ने मोदी समुदाय के सभी लोगों को चोर कहा है। गरीब, पिछड़े तबके से आने वाले प्रधानमंत्री को लेकर कांग्रेस क्यों परेशान होती है? क्या कांग्रेस सभी दलित, पिछड़े, गरीब राजनेताओं को जलील करके केवल एक परिवार को ही राज करने लायक समझती है?

Updated on:
17 Apr 2019 06:27 pm
Published on:
17 Apr 2019 02:12 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश