scriptभारत में TikTok की डाउनलोडिंग पर रोक, एप्पल और गूगल प्ले स्टोर ने भी हटाया | Google play store removed tik tok after Ban on app downloading | Patrika News
विविध भारत

भारत में TikTok की डाउनलोडिंग पर रोक, एप्पल और गूगल प्ले स्टोर ने भी हटाया

चीनी वीडियो मोबाइल ऐप ‘टिक-टॉक’ को ऐप स्टोर्स से हटा दिया गया है।
ऐप को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफार्म पर भी ब्लॉक कर दिया गया है।
सर्च इंजन गूगल और एप्पल दोनों ने अपने ऐप स्टोर से TikTok को हटा दिया।

नई दिल्लीApr 17, 2019 / 01:39 pm

Mohit sharma

tik tok

भारत में TikTok की डाउनलोडिंग पर रोक, एप्पल और गूगल प्ले स्टोर ने भी हटाया

नई दिल्ली। भारतीय युवाओं में बेहद पंसद की जानी वाले चीनी वीडियो मोबाइल ऐप ‘टिक-टॉक’ (TikTok) को ऐप स्टोर्स से हटा दिया गया है। इसके साथ ही ऐप को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफार्म पर भी ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल, मंगलवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आए आदेश के बाद सर्च इंजन गूगल और एप्पल दोनों ने अपने ऐप स्टोर से tiktok को हटा दिया।

कनिमोझी के घर पर रेड में आयकर विभाग के हाथ खाली, DMK ने लगाया साजिश का आरोप

ऐप की डाउनलोडिंग पर बैन लगाने का आदेश

आपको बता दें कि इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को मोबाइल ऐप ‘टिक-टॉक’ पर बैन लगाने के लिए कहा था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि यह युवाओं के भविष्य और बच्चों के दिमाग को खराब कर रहा है। दरअसल, एक अधिवक्ता दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए, मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को भारत में इस ऐप की डाउनलोडिंग पर बैन लगाने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही मीडिया को भी इस ऐप के जरिए बने वीडियो का प्रसारण नहीं करने के लिए कहा था।

ओडिशा में अमित शाह का तूफानी प्रचार आज, महाराष्ट्र में रैली को करेंगे संबोधित

कोर्ट के आदेश को भेदभावपूर्ण बताया

TikTok ऐप की मालिक मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की थी, लेकिन चीनी कंपनी Bytedance Technology को कोई राहत न मिल सकी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार TikTok ने कोर्ट के आदेश को अपमानजनक और भेदभावपूर्ण बताया है। कंपनी का कहना है कि उसको ऐसी किसी सामग्री के लिए जम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, जो प्लेटफॉर्म पर थर्ड-पार्टीज द्वारा अपलोड की जाती है।

100 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार टिक टॉक द्वारा अनुचित कंटेंट मुहैया कराया जा रहा है और इसे रोकना सरकार की सामाजिक जिम्मेदारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभार में इस ऐप को लगभग 100 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस कंपनी के राइटस चीनी कंपनी बाइटडांस के पास है। यह विश्व की सबसे अधिक वैल्यू वाली स्टार्टअप कंपनियों में शुमार है।

 

Home / Miscellenous India / भारत में TikTok की डाउनलोडिंग पर रोक, एप्पल और गूगल प्ले स्टोर ने भी हटाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो