भाजपा उम्‍मीदवार ने इस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्‍व को दी चेतावनी मेघालय में नहीं लागू होने दूंगा नागरिकता संशोधन बिल संकल्प पत्र में नागरिक संशोधन बिल लागू करने पर दिया गया है जोर
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में शिलॉन्ग से भाजपा प्रत्याशी सानबोर शुलई ने नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से साफ है कि वो आगामी महीनों में एनआरसी की राह में मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया है कि एनआरसी को मेघालय में लागू नहीं होने दूंगा।
जीते जी नहीं होने दूंगा लागू
शिलॉन्ग से भाजपा के उम्मीदवार सानबोर शुलई ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि जब तक मैं जीवित हूं नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को लागू नहीं होने दूंगा। अगर ऐसा हुआ तो मैं खुद को मार दूंगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आत्महत्या कर लूंगा पर जीते जी नागरिकता संशोधन बिल को लागू नहीं होने दूंगा।
संकल्प पत्र में एनआरसी को लागू करने पर जोर
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन विधेयक-2016 (सिटीजनशिप बिल) को प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही गई है। संकल्प पत्र में कहा गया है कि घुसपैठ से देश की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को खतरा है। स्थानीय लोगों की आजीविका तथा रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसलिए एनआरसी और नागरिग संशोधन बिल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.