राजनीति

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 : अखिलेश ने किया ट्वीट, ‘भाजपा के बिगड़े हालात हैं,क्योंकि दीदी भैया साथ—साथ हैं”

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 प्रदेश में आज छठवें चरण के चुनाव का मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा भले ही मतदान से 24 घंटे पहले प्रचार का दौर रोक दिया गया हो। लेकिन सोशल साइटस पर आरोप—प्रत्यारोपो का दौर जारी है। इस समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एक ट्वीट किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के बिगड़े हालात हैं,क्योकि दीदी—भइया साथ हैं।

2 min read
Mar 03, 2022
Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 : अखिलेश ने किया ट्वीट, 'भाजपा के बिगड़े हालात हैं,क्योंकि दीदी भैया साथ—साथ हैं''
Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 : अखिलेश ने किया ट्वीट, 'भाजपा के बिगड़े हालात हैं,क्योंकि दीदी भैया साथ—साथ हैं''

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टवीट कर भाजपा पर तंज कसा है। उन्हेांने अपने टवीट में कहा है कि भाजपा पश्चिमी बंगाल के हुई शर्मिदा हार के सदमें से अभी भी नहीं उबरी है। इसलिए सुश्री ममता बनर्जी जी को बनारस में काले झंड़े दिखा रही है। ये भाजपाइयों की हताशा का ही दूसरा रूप है। क्योंकि वो जानते हैं कि वो उप्र भी बुरी तरह से हार रहे हैं।


सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये टवीट छठें चरण के मतदान शुरू होने से चंद घंटे पहले ही किया है। बता दें कि आज प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के छठें चरण के तहत मतदान जारी है। इस चरण में प्रदेश के 10 जिलों की प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हो गया है। सुबह के समय कई बूथों पर शुरू के चरणों की तरह ही ईवीएम की शिकायतें सामने आई। जिसमें कई जगह तो मॉकपोल करने के बाद भी मशीन नहीं चल सकी। जिससे मतदान काफी देर बार शुरू हो सका।

छठें चरण में यूपी की दस जिलों के 57 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इस छठें चरण के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित उनके करीब 7 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष राम गोंविद चौधरी और असपा बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर की प्रतिष्ठा भी दांव पर हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी इस चरण में ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में करीब 2:15 करोड मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Published on:
03 Mar 2022 10:23 am