राजनीति

CG Election 2023 : भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज रायपुर में.. इन जगहों पर करेंगे रोड शो, 3 केंद्रीय मंत्री भी शामिल

CG Election 2023 : भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज रायपुर में निकलने वाली है।

less than 1 minute read
Sep 26, 2023
भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज रायपुर में..

रायपुर। CG Election 2023 : भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज रायपुर में निकलने वाली है। दोपहर 2 बजे से पूरे राजधानी में आज बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकालकर आम जनता के बीच जा रही है। इस यात्रा में राज्य और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। प्रदेश के 87 विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।

CG Election 2023 : जानकारी के मुताबिक, परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान, राज्य मंत्री ए.नारायण स्वामी, डॉ.भागवत कराड शामिल होंगे। इसके लिए गुढ़ियारी पड़ाव, डगनिया लाखेनगर चौक, कोतवाली, पचपेड़ी नाका, कटोरा तालाब चौक, श्याम नगर, अशोक टावर, लोधी पारा चौक, पीली बिल्डिंग, फाफाडीह चौक, आमापारा, खमतराई बाजार के बाद यात्रा जय स्तंभ चौक के पास समाप्त हो जाएगी। इस दौरान भाजपा की परिवर्तन यात्रा का 80 से ज्यादा जगहों पर स्वागत किया जाएगा।

Published on:
26 Sept 2023 01:07 pm
Also Read
View All