CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछाने में जुटी कांग्रेस-भाजपा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आगे निकलती दिख रही है।
CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछाने में जुटी कांग्रेस-भाजपा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आगे निकलती दिख रही है। बसपा चुनाव से तीन महीने पहले छह विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी तय कर लिए है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयम ने कहा, सभी छह संभावित प्रत्याशी पार्टी के स्रुपीमो मायावती से मुलाकात की है। दावेदार संभावित है।
CG Election 2023 : जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। बसपा ने अपने दोनों विधायकों सहित बिलाईगढ़, मस्तुरी, सामरी और अकलतरा विधानसभा सीट से भी प्रत्याशी तय कर लिए हैं। इनकी विधिवत घोषणा जल्द होगी। बसपा ने जैजैपुर विधानसभा से केशव चंद्रा को फिर टिकट देने का फैसला लिया है। चंद्रा दो बार के विधायक है। वहीं पामगढ़ की विधायक इंदू बंजारे पहला विधानसभा चुनाव जीता है।