राजनीति

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला, बोले – काम करना नहीं है.. बस नाम चाहिए

CG Politics : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

2 min read
Sep 25, 2023
CG Politics : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कोंग्रस पर किया तीखा हमला, बोले - काम करना नहीं है.. बस नाम चाहिए

रायपुर। CG Politics : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मेरा सवाल है कि भूपेश सरकार को काम चाहिए या नाम चाहिए? जब मैं यहां आया तो यह खबर पढ़ कर आश्चर्य हुआ कि भूपेश सरकार ने 7 लाख मकान बनाने की घोषणा की है।

Political News : जब हमारी केंद्र सरकार ने 16 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए, निर्माण के लिए पैसा दिया, तब यह आवास क्यों नहीं बनाए? गरीब जनता को आवास से वंचित करके क्यों रखा? चुनाव से पहले यह मकान बनाने की घोषणा क्यों कर रहे हैं? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल नाम चाहते हैं। पौने पांच साल में न तो उन्होंने कोई काम किया है और न कोई काम करना चाहते हैं। उन्हें चुनाव के वक्त गरीबों के आवास याद आ रहे हैं। कांग्रेस ने आते ही गरीब का हक छीन लिया।

केंद्र की योजनाओं का यहां के लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

Political News : उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार ने जिस गति से विकास किया, वह एक मिसाल है। हमारी केंद्र सरकार ने जनता के कल्याण के लिए जो योजनाएं लागू की, उनका लाभ छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को कांग्रेस की सरकार ने लगभग 5 साल से मिलने नहीं दिया।

भाजपा की राज्य सरकार ने 2018 तक छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उपलब्ध कराया, लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार बनी तब से छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी की योजनाओं के लाभ से वंचित है। आयुष्मान योजना का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिलने दिया गया।

Published on:
25 Sept 2023 12:35 pm
Also Read
View All