राजनीति

नेशनल हेराल्ड पर कांग्रेस का भाजपा पर तंज, मोदी सरकार के खिलाफ लिखना बंद नहीं करेगा अखबार

नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा तंज कसा है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 7:56 PM IST
national heralad
नेशनल हेराल्ड पर कांग्रेस का भाजपा पर तंज, मोदी सरकार के खिलाफ लिखना बंद नहीं करेगा अखबार

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत बंद की सफलता से शायद मोदी जी परेशान हो गए हैं इसलिए इनकम टैक्स की आड़ लेकर लड़ना शुरू कर दिया है। सामने आकर राहुल से मोदी जी लड़े। भाजपा बंद को नेशनल हेराल्ड मामले से जोड़कर ओछो आरोप लगा रही है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी की गिदड़ भभकी से नेशनल हेराल्ड लिखना बंद नहीं करेगा। मोदी सरकार बदले की राजनीति कर रही है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

वहीं विपक्ष के भारत बंद पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के आधे लोग जमानत पर बाहर वह भारत बंद की हिमाकत कर रहे हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड केस में फैसला आना था ध्यान भटकाने के लिए भारत बंद किया है। कांग्रेस का भारत बंद पूरी तरह से विफल रहा।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया राहुल गांधी को झटका

गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड केस में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इनकम टैक्स मामले में नोटिस के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दी है। इससे पहले कोर्ट ने अगस्त में सुनवाई के दौरान फैसला सुरक्षित रखा था। दरअसल आयकर विभाग ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया के टैक्स मूल्यांकन की दोबारा जांच करने को लेकर नोटिस जारी किया था। इनकम टैक्स की ओर से जारी नोटिस को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और ऑस्कर फर्नांडीस ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। गौरतलब है कि 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद आह्वान किया था। जिसपर भाजपा ने जवाबी हमला बोला।

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव हुए पेश, कांग्रेस ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात