राजनीति

कांग्रेस के 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची वायरल होते ही मचा बवाल ! सुशील आनंद शुक्ला ने कही बड़ी बात

CG Election 2023 : भाजपा की दूसरी सूची वायरल होने के बाद अब कांग्रेस के सभी 90 विधानसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस के 10 विधायकों का पत्ता कटा हुआ है।
less than 1 minute read
Oct 08, 2023
कांग्रेस के 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची वायरल होते ही मचा बवाल
कांग्रेस के 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची वायरल होते ही मचा बवाल

रायपुर। CG Election 2023 : भाजपा की दूसरी सूची वायरल होने के बाद अब कांग्रेस के सभी 90 विधानसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस के 10 विधायकों का पत्ता कटा हुआ है। इनकी जगह पर नए चेहरे को मौका दिया गया है। बताया जाता है कि सूची पिछले दो-तीन दिन से कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के बीच वायरल हो रही थी।

शनिवार को सूची मीडिया पर वायरल होने लगी। कांग्रेस प्रत्याशियों के वायरल सूची में कई प्रबल दावेदारों के नाम नहीं होने से उनके चेहरे मुरझा गए हैं। कुछ लोग तो अपने आकाओं से फोन कर पूछ रहे हैं कि वायरल सूची में तो उनका नाम नहीं है, अब आगे क्या होगा।

नेता भी सांत्वना दे रहे हैं कि अभी कांग्रेस की अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। कांग्रेसियों के बीच में चर्चा यह भी है कि वायरल सूची में कांग्रेस के जिन 10 विधायकों के टिकट कटे हैं, उन नामों पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की सहमति है।

कांग्रेस की अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है। जो वायरल हो रही है हमें उसकी जानकारी नहीं है।

- सुशील आनंद शुक्ला, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग

Updated on:
08 Oct 2023 01:30 pm
Published on:
08 Oct 2023 01:30 pm