राजनीति

Covid-19 :  राहुल गांधी ने फिर किया PM पर वार, कहा – 20 लाख पार, गायब मोदी सरकार

Rahul Gandhi ने 17 जुलाई को एक ट्विट में दावा किया था कि 20 लाख के आंकड़े को Coronavirus 10 जुलाई को छू लेगा। लेकिन कोरोना ने इस लक्ष्य को 4 दिन पहले छू लिया। हेल्थ मिनिस्ट्री ( Health Ministry ) के मुताबिक देश में कोरोना से रिकवर कर चुके मरीजों की संख्या 13,28,336 हो गई है। देशभर में कोरोना मरीजों ( Coronavirus Patients ) की ठीक होने की दर सुधर कर 67.62% हो गई है।
2 min read
rahul Gandhi
देशभर में कोरोना मरीजों ( Coronavirus Patients ) की ठीक होने की दर सुधर कर 67.62% हो गई है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख पार करने के बाद भी बेखबर पीएम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Congress Leader RahulGandhi ) ने निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्विट कर कहा है कि देश में तेजी से कोरोना केस ( Coronavirus Cases ) में वृद्धि जारी है, लेकिन इस महामारी से मोदी सरकार ( Modi Government ) पूरी तरह से बेखबर है।

राहुल गांधी ने अपने ट्विट में लिखा है कि "20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार"। इस ट्वीट के साथ ही राहुल गांधी ने अपने पुराने ट्वीट को भी साझा किया जो उन्होंने 17 जुलाई को किया था। जब देश में कोरोना मरीजों को संख्या ने 10 लाख का आंकड़ा पार किया था।

इससे पहले 17 जुलाई वाली ट्विट में उन्होंने 10 अगस्त तक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 लाख पहुंचने की बात कही थी। लेकिन यह आंकड़ा 6 अगस्त को ही पार कर गया। इस बार उन्होंने सरकार से इस महामारी को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की अपील की थी।

दरअसल, देशभर में कोरोना संक्रमितों ( Corona infected ) का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13,28,336 हो गई है। अब स्वस्थ होने की दर सुधरकर 67.62 प्रतिशत हो गई है।

दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमितों की संख्या 1.40 लाख के पार हो गई है। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में करीब 1,300 COVID-19 के नए मामले सामने आए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में भी संक्रमण लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Updated on:
07 Aug 2020 05:16 pm
Published on:
07 Aug 2020 04:13 pm
Also Read
View All
Banswara : हार से बौखलाई BAP ने बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी की भंग, 31 पदाधिकारी हटाए, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष पदमुक्त

नागौर नगर परिषद चुनाव: कई दिग्गज हारे, भाजपा सबसे बड़ा दल, RLP को 1 सीट, अब अचानक कांग्रेस ने बढ़ाई हलचल

‘सरकार के साथ रहना है या नहीं, 6 अक्टूबर को तय करें’, शुभेन्दु अधिकारी ने मतदाताओं से पूछा सवाल

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

‘30 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, 17 अगस्त को क्या होगा मुझे कैसे पता?’ BJP छोड़ने की वजह पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान