राजनीति

कांग्रेस: जी-23 नेताओं की मांग पर बोले सुरजेवाला, जल्द होगी CWC की बैठक

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने बीते हफ्ते संकेत दिया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 9:31 PM IST
randeep_surjewala
randeep surjewala

नई दिल्ली। कांग्रेस में राजनीतिक घमासान के बीच मानमनौवल की कोशिशें जारी है। जी-23 नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक की मांग को मानते हुए आलाकमान ने निर्णय लिया है कि इसे जल्द कराया जाएगा।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने बीते हफ्ते संकेत दिया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। सुरजेवाला ने मीडिया से कहा,'शिमला रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया था कि जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई जाएगी। इसके मुताबिक आने वाले दिनों में सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी।'

पार्टी के आंतरिक मुद्दों का हल हो सके

जी 23 नेताओं (G -23) के एक समूह के हिस्सा और पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने बुधवार को मांग की थी कि सीडब्ल्यूसी की बैठक अति शीघ्र बुलाई जाए, ताकि पार्टी के आंतरिक मुद्दों का हल हो सके। पंजाब सहित कई राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा रही है। सिब्बल ने सवाल उठाए कि नियमित अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में पार्टी के निर्णय किस आधार पर लिए जा रहे हैं।

सिब्बल के अनुसार, 'हमारी पार्टी में फिलहाल कोई अध्यक्ष नहीं है। ऐसे में हमें नहीं पता कि निर्णय कौन ले रहा है। उनका मानना है कि सोनिया गांधी को तुरंत सीडब्ल्यूसी बैठक बुलानी चाहिए। हम सीडब्ल्यूसी में बातचीत कर सकते हैं कि पार्टी की हालत ऐसी क्यों है।'

पार्टी के सुझावों का स्वागत करना चाहिए

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग की है। आजाद ने कहा कि पार्टी के सुझावों का स्वागत करना चाहिए, न कि उन्हें दबाना चाहिए। सिब्बल पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने कहा था कि हर कांग्रेसी को गंभीरता से आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि क्या वे अपने शब्दों और कार्यों से संकट के समय में कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास करने में लगे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

India ब्लॉक का मॉक संसद खत्म, राहुल गांधी से लेकर किस विपक्षी नेता ने क्या कहा? यहां जानें

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी