1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री से मुलाकात पर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस छोड़ना तय, लेकिन BJP में नहीं जा रहा हूं

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि वो कांग्रेस का साथ छोड़ देंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि उनका बीजेपी में शामिल होने का कोई विचार नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 30 Sep 2021, 2:13 PM IST

captain amrinder singh says i will not join bjp, but leave congress

captain amrinder singh says i will not join bjp, but leave congress

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। एक ओर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनका भाजपा में शामिल होने का कोई विचार नहीं है।

बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले कैप्टन

दरअसल, कल पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से कैप्टन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच मीडिया से बात करते हुए पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका भाजपा में शामिल होने का कोई विचार नहीं है, लेकिन अब वो कांग्रेस में नहीं रह सकते।

कैप्टन बोले और अपमानित नहीं होना चाहता

कैप्टन ने बताया कि पार्टी में मेरा बहुत अपमान हुआ है। इसी वजह से मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब मैं कांग्रेस में रहकर और अपमानित नहीं होना चाहता हूं। बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुझे जानकारी दिए बिना सीएलपी की बैठकें हो रही थीं, जिससे मैं अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात कर इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में दिल्ली सीएम केजरीवाल का चुनावी ऐलान

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिदंर सिंह के दिल्ली दौरे से पहले ही खबरें आ रही थीं कि वो गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इस पर सफाई देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि मैं दिल्ली अपना घर खाली करने जा रहा हूं। जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने कैप्टन को राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री बनाने का ऑफर दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि अमरिंदर क्या फैसला लेते हैं। माना जा रहा कि कैप्टन का फैसला जो भी हो, उससे कांग्रेस को नुकसान पहुंचना तो तय है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति