1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Assembly Elections: दिल्ली CM केजरीवाल का पंजाब में चुनावी ऐलान, सबको मिलेगा मुफ्त इलाज, दिल्ली की तर्ज पर खुलेंगे मोहल्ला क्लीनिक

Punjab Assembly Elections. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भी सबको दिल्ली की तर्ज पर अच्छा इलाज मुहैया कराया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे, दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 30 Sep 2021, 1:07 PM IST

arvind_kejriwal_1.jpg

नई दिल्ली।Punjab Assembly Elections. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां मैदान में हैं। चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को आर्कर्षित करने के लिए चुनावी ऐलान भी शुरू कर दिए हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भी सबको दिल्ली की तर्ज पर अच्छा इलाज मुहैया कराया जाएगा।

दिल्ली सीएम के चुनावी वादे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे, दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी मोहल्ला क्लिनिक खोलेंगे। इन क्लिनिक्स को पिंड क्लिनिक कहा जाएगा। दिल्ली सीएम ने बताया कि राज्य में 16 हजार पिंड क्लिनिक बनवाएंगे, ताकि इलाज के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। इसके साथ ही केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को हेल्थ कार्ड भी मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

सड़क दुर्घटना में होगा मुफ्त इलाज

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम सभी के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेंगे। इकसे साथ ही पंजाब में सभी दवाएं, परीक्षण, ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त होंगे। दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर पंजाब में 16 हजार पिंड क्लीनिक खोले जाएंगे। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों का नवीनीकरण होगा। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का किसानों को बड़ा तोहफा

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख सभी पार्टियां मतदाताओं को साधने में जुटी हुई हैं। बीते दिन पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने 2 किलोवॉट की सामर्थ्यता वाले बिजली के बिल को माफ करने का ऐलान किया है। वहीं बिल जमा न करने पर काटे गए कनेक्शनों को फिर से बहाल करने का आदेश दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति