राजनीति

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीट से आगे, जानें कहां से पीछे चल रही हैं BJPऔर कांग्रेस

दिल्ली विधानसभा के चुनावों के परिणाम ( 2020 Assembly elections Result ) आने लगे हैं रूझानों में आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) को बढ़त
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2020, 9:24 AM IST
Delhi election result live Arvind Kejriwal and Manish Sisodia ahead of their respective seats
Delhi election result live Arvind Kejriwal and Manish Sisodia ahead of their respective seats

नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Vidhan Sabha Election ) के परिणाम सुबह 8 बजे से आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है, जिसके साथ ही उसने बहुमत का जादुई आंकड़ा भी छू लिया है। हालांकि, पूरी स्थिति दोपहर बाद तक साफ हो जाएगी कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा। वहीं बीजेपी अभी रूझानों में लगभग 16 सीटें ले पाई है। हालांकि, ये आंकड़ा पल-पल बदल रहा है। ऐसे में हम आपकों बताते हैं कि कौन किस सीट से आगे चल रहा है और कौन पीछे।

- आम आदमी पार्टी के संयोजक अरिवंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं।

- वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया भी पटपड़गंज सीट से आगे चल रहे हैं।

- कांग्रेस की नेता अलका लांबा चांदनी चौक से पीछे चल रही हैं।

- आप नेता सत्येन्द्र जैन शकूर बस्ती से आगे चल रहे हैं।

- आप नेता गोपाल राय बाबरपुर सीट से और आतिशी कालकाजी सीट से आगे चल रही हैं।

- बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल बग्गा हरीनगर से लीड कर रहे हैं।

Published on: