राजनीति

20 सेकंड में क्रैश हो जाता राहुल गांधी का प्लेन, डीजीसीए की रिपोर्ट से खुलासा

तब इस घटना को प्लेन में एक टेक्निकल फाल्ट का नाम दे दिया गया था, लेकिन कांग्रेस ने इसको साजिश बताया था।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 11:30 AM IST
news
अगली 20 सेंकड में क्रैश हो जाता राहुल गांधी का प्लेन, डीजीसीए की रिपोर्ट से खुलासा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हवाई यात्रा से जुड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। राहुल का चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से बाल-बाल बचा। दरअसल, घटना बीती 26 अप्रैल की है जब राहुल गांधी अपने अपने चार्टर्ड प्लेन में बैठकर दिल्ली से कर्नाटक के हुबली जा रहे थे। हालांकि तब इस घटना को प्लेन में एक टेक्निकल फाल्ट का नाम दे दिया गया था, लेकिन कांग्रेस ने इसको साजिश बताया था। इस घटना के बाद एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था।

एक मीडिया हाउस के अनुसार डीजीसीए की जांच कमेटी की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष का प्लेन क्रैश होने से बाल-बाल बचा था। हालांकि अभी सरकार की ओर यह रिपोर्ट उजागर नहीं की गई है। यही नहीं मीडिया हाउस ने 12 जून को आरटीआई डालकर इस रिपोर्ट के बारे में पूछा था, लेकिन सरकार ने उस समय खुद ही यह रिपोर्ट सार्वजनिक करने की बात कही थी। रिपोर्ट में पता चला है कि प्लेन में आए फाल्ट के बाद क्रू ने इसको संभालने में देर लगा दी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि अगर अगले 20 सेकंड के भीतर यह फाल्ट ठीक नहीं किया जाता था प्लेन क्रैश हो चुका होता।

दरअसल, जिस समय यह घटना घटी उस समय प्लेन ऑटो पायलट मोड में था। इन परिस्थितियों में पायलट की ओर से प्लेन को तुरंत कंट्रोल करना होता है। जबकि उस दिन क्रू ने प्लेन को कंट्रोल करने में काफी समय ले लिया था। अब कांग्रेस ने जांच रिपोर्ट को उजागर करने की मांग की है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 26 अप्रैल को दिल्ली से हुबली के निकले थे। घटना के बाद राहुल गांधी ने इसे काफी खौफनाक बताया था।

Updated on:
31 Aug 2018, 11:30 AM IST
Published on: