28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता सैफ अली खान को इंटरपोल का नोटिस! बुल्गारियाई ​कंपनी का पेमेंट रोका

बल्गेरियाई न्यायिक अधिकारियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच को अभिनेता सैफ अली खान के उस प्रकरण में जवाब देने को कहा था, जिसमें उससे 2013 में जंगली जानवर का शिकार के विषय में पूछा गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 30 Aug 2018, 3:03 PM IST

Saif Ali Khan

अभिनेता सैफ अली खान को इंटरपोल का नोटिस! बल्गेरियाई कंपनी का पेमेंट रोका

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान को लेकर इंटरपोल ने मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। इंटरपोल ने यह नोटिस मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच से मांगे गए अभिनेता के जवाब के दो महीने बाद भेजा है। दरअसल, बुल्गारियाई न्यायिक अधिकारियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच को अभिनेता सैफ अली खान के उस प्रकरण में जवाब देने को कहा था, जिसमें उससे 2013 में जंगली जानवर का शिकार के विषय में पूछा गया था। मुंबई पुलिस इस संबंध में अभिनेता की ओर से जवाब भेजने में असफल रही थी। वहीं, मुंबई पुलिस का कहना है कि इस संबंध में विचार करने के लिए सैफ ने कुछ ओर समया मांगा है।

आपको बता दें कि अभिनेता, अपने तीन दोस्तों के साथ, कथित तौर पर 29 नवंबर और 2 दिसंबर, 2013 के बीच रोमानिया गए थे। यहां उन्होंने सफंतू घोरोघे में कार्पैथियन पहाड़ों पर एक जंगली जानवर का शिकार किया था। हालांकि उन्होंने इस शिकार कानून करने के लिए एक बुल्गारियाई कंपनी की सेवाएं किराए पर ली थीं। यह कंपनी ऐसे कामों के लिए परमिट देती है। आरोप है कि अभिनेता ने कंपनी की फीस का भुगतान नहीं किया है, जिसके चलते कंपनी ने कानून की शरण में जाना पड़ा है। इस साल जून के पहले सप्ताह में इंटरपोल ने बुल्गेरियन सरकार की ओर से मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को नोटिस भेजर अभिनेता का जवाब मांगा था।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस नोटिस को अभिनेता को भेजा था, जिसके बाद सैफ ने इस बारे में विचार कर जवाब देने की बात कही थी। एक सीनियर पुलिस आॅफिसर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इंटरपोल की ओर से नोटिस भेजा गया है। हालांकि अभिनेता की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। आॅफिसर ने बताया कि अभिनेता की ओर से जवाब आने के बाद मुंबई पुलिस को इंटरपोल को भेज देगी।

वहीं, कंपनी ने अपनी फीस 24,000 यूरो बताई है, जिसमें से अभिनेता ने 14,000 यूरो का भुगतान उस समय कर दिया था। जबकि शेष 10,000 यूरो आने शेष हैं। अभिनेता के बुल्गेरिया से छोड़ने के बाद कंपनी ने अपनी फीस के लिए अभिनेता से संपर्क साधा, लेकिन सैफ ने एजेंसे के खाते में रकम ट्रांसफर करने की बात कहते हुए मामले को टाल दिया था।