राजनीति

आप में तकरारः पंजाब में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा और विधायक कंवर संधू पार्टी से निलंबित

सुखपाल सिंह खैरा और कंवर संधू लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और लगातार केंद्रीय और राज्य नेतृत्व पर हमले करते रहे हैं।
less than 1 minute read
d
आप में तकरारः पंजाब में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा और विधायक कंवर संधू पार्टी से निलंबित

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को अपनी पंजाब इकाई के दो वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सुखपाल सिंह खैरा और कंवर संधू लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और लगातार केंद्रीय और राज्य नेतृत्व पर हमले करते रहे हैं।' पार्टी की पंजाब कोर कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कमेटी ने उन्हें शांत करने और कारण बताने के सभी उपलब्ध मौके देने के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

बयान में कहा गया है, 'अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियां किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं और नेताओं व स्वयंसेवकों को पार्टी द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।' आप की पंजाब इकाई में इस वर्ष अगस्त में उस समय विद्रोह देखने को मिला था, जब आप के केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक खैरा को पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया था। पंजाब में उसी के बाद से पार्टी नेताओं के बीच लड़ाई खुलकर सामने आ गई थी।

खैरा खेमा आप की पंजाब इकाई के लिए स्वायत्तता की मांग करता रहा है। इस खेमे को कुछ आप विधायकों का समर्थन हासिल है। विद्रोही नेतृत्व ने इस अगस्त में पंजाब के लिए अपनी आठ सदस्यीय अस्थाई राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की घोषणा की थी। खैरा ने दो अगस्त को बठिंडा में हुए विद्रोहियों के एक सम्मेलन में आप की पंजाब इकाई के सांगठनिक ढांचे को भंग करने की भी घोषणा की थी। उन्होंने हालांकि कहा था कि वह पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। खैरा भोलथ से विधायक हैं, जबकि संधू खरार सीट का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।

Published on:
03 Nov 2018 09:49 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा