राजनीति

11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, ये रहा पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने 11 राज्यसभा ( Rajya Sabha Election ) सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का किया ऐलान उत्तर प्रदेश के 10 और उत्तराखंड के एक सीटों के लिए होगी वोटिंग
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2020, 4:21 PM IST
Election Commission announces dates for elections to Rajya Sabha seats
राज्यसभा चुनाव की घोषणा।

नई दिल्ली। एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Vidhan Sabha Chunav ) की सरगर्मी तेज है। वहीं, दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने 11 राज्यसभा ( Rajya Sabha Election ) सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग ने कहा कि नौ नवंबर को इन सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि जिन सीटों पर चुनाव होंगे, वे सभी 25 नवंबर को खाली हो रहे हैं।

11 सीटों पर चुनाव

भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों के लिए उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक नामांकन पर्चा दाखिल कर सकेंगे। वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। वहीं, नौ नवंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक वोटिंग कराई जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 11 नवंबर तक राज्यसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। जिन 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगी, उनमें 10 सीटें उत्तर प्रदेश से है। जबकि, एक सीट उत्तराखंड की है।

ये है पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के मुताबिक, 11 राज्यसभा सीटों के लिए 20 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर को होगी। वहीं, 28 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। दो नवंबर तक उम्मीदवार नामांक वापस ले सकते हैं। वहीं, नौ नवंबर को इन सीटों के लिए वोटिंग सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगी। जबकि, उसी दिन पांच बजे वोटों की गिनती होगी। 11 नवंबर को सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

ये नेता हो रहे हैं रिटायर

गौरतलब है कि जो नेता राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं, उनमें राज बब्बर, हरदीप सिंह पुरी, राजाराम, रामगोपाल यादव, नीरज शेखर, जावेद अली खान, चंद्रपाल सिंह यादव, पीएल पुनिया, रवि प्रकाश वर्मा, वीर सिंह, अरुण सिंह शामिल हैं।

Updated on:
13 Oct 2020, 4:21 PM IST
Published on: