24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब भाजपा को भी LJP ने दिखाई आंख! बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ खड़ा किया उम्मीदवार

Bihar Election: लोजपा ने BJP के खिलाफ किया उम्मीदवार खड़ा सूबे में सियासी हलचल तेज, LJP के स्टैंड पर उठ रहा सवाल?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 13 Oct 2020, 9:59 AM IST

LJP Fight With BJP on Rosda Assembly Seat

विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने चली नई चाल!

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Vidhan Sabha Chunav ) का समय जैसे-जैसे नजदीक आते जा रह है, सियासी सरगर्मी और तेजी होती जा रही है। पहले चरण के मतदान के लिए ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। वहीं, राज्य में लगातार सियासी उलटफेर भी हो रहा है। इसी क्रम में LJP ने अब बीजेपी (BJP) प्रत्याशी के खिलाफ ही अपना उम्मीदवार उतार दिया है। जिससे सूबे में सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।

पढ़ें- Bihar Election: BJP की बड़ी कार्रवाई, नौ बागी नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर

दरअसल, इस विधानसभा चुनाव में कई नये सियासी समीकरण बने हैं। लोजपा, NDA से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रही है। हालांकि, LJP मुखिया चिराग पासवान ने कहा था कि वह बीजेपी के खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारेंगे, लेकिन जेडीयू को हर सीट पर लोजपा टक्कर देगी। अब लोजपा ने समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है। गौरतलब है कि बीजेपी ने पहले ही रोसड़ा विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। वहीं, अब लोजपा ने चिराग पासवान के चचेरे भाई कृष्ण राज को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। कृष्ण राज ने अपना नामांकन पत्र भी ले लिया है। बताया जा रहा है कि कृष्ण राज अगामी 15 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले में बीजेपी तीन विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने यहां से वीरेन्द्र कुमार पासवान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। एलजेपी के इस नये फैसले से जहां बीजेपी को झटका लगा है। वहीं, सियासी अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। हालांकि, बीजेपी की ओर से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पढ़ें- Bihar Election 2020 : तीनों चरण के वोटिंग तक EXIT POLL पर रोक, ये हैं चुनाव आयोग के नियम

LJP ने BJP P प्रत्याशी के खिलाफ किया अपना उम्मीदवार खड़ा

गौरतलब है कि केन्द्र में लोजपा, एनडीए मे शामिल है। गठबंधन के तहत रामविलास पासवान को केन्द्र में मंत्री बनाया गया था। लेकिन, कुछ दिन पहले ही उनका निधन हो गया। हालांकि, गठबंधन अब तक बरकरार है। लेकिन, बिहार में लोजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया गया था। चिराग पासवान ने साफ कहा था कि हम बीजेपी के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। लेकिन, अचानक इस बड़े फैसले से कई सवाल उठने लगे हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। अब देखना ये है कि लोजपा के इस फैसले पर बीजेपी का कदम उठाती है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग