24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Election: BJP की बड़ी कार्रवाई, नौ बागी नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

Bihar Election: बीच चुनाव BJP की बड़ी कार्रवाई पार्टी विरोधी काम करने पर 9 नेताओं को किया निष्कासित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 13 Oct 2020, 9:08 AM IST

Bihar Election: BJP expels 9 rebel leaders

बीजेपी की बड़ी कार्रवाई।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Vidhan Sabha Chunav ) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दल-बदल के साथ-साथ गठबंधन की राजनीति भी जमकर हो रही है। वहीं, कई नेता पार्टी के खिलाफ लगातार बगावत भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी (BJP) ने अपने नौ बागी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।

पढ़ें- Bihar Election: पहली बार बिहार में घर बैठे वोट दे सकेंगे ये मतदाता

BJP की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, बिहार चुनाव में इस बार कई नेताओं का टिकट कट गया है। जबकि, कई नई चेहरों को भी मौका दिया गया है। इतना ही नहीं NDA में कई सीटों के साथ भी समझौता किया गया है। लिहाजा, काफी संख्या में पार्टी के नेता और समर्थक नाराज हो गए हैं और पार्टी के खिलाफ काम करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जिन नौ नेताओं के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है, वह NDA प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे थे। लिहाजा, बीजेपी ने नौ नेताओं के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उधर, JDU ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, वह चुनाव में पार्टी विरोधी काम कर रहे थे। मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने खुद इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें- Bihar Election 2020 : तीनों चरण के वोटिंग तक EXIT POLL पर रोक, ये हैं ईसी के नियम

इन नेताओं को किया गया निष्कासित

गौरतलब है कि जिन नौ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें उषा विद्यार्थी, रविन्द्र यादव, श्रेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार, रामेश्वर चौरसिया, राजेन्द्र सिंह, मृणाल शेखर और अजय प्रताप शामिल हैं। वहीं, इस पूरी कार्रवाई पर जेडीयू का कहना है कि NDA का गठबंधन चार दलों का है। लेकिन, इससे लोग जो भी नेता चुनाव लड़ रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं था। जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि इन नेताओं के विरूद्ध जो कार्रवाई हुई है, वह एक बेहतर कदम है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी 112 सीटों पर, जबकि जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार लोजपा NDA से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रही है। यहां आपको बता दें कि बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी, जबकि 10 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग