राजनीति

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल बोलीं- भारत आकर खुश हूं, यहां की विविधता का सम्‍मान करती हूं

राष्‍ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में होगा मर्केल का स्‍वागत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर देंगी जोर भारतीय कारोबारियों से भी मिलेंगी मर्केल
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2019, 11:20 AM IST
modi_merkel.jpg

नई दिल्ली। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद कहा कि मैं भारत आकर खुश हूं। जर्मनी और भारत के बीच हर क्षेत्र में रिश्‍ता बहुत अच्‍छा है। हम इस रिश्‍ते को और मजबूती देने आए हैं। भारत एक विशाल लोकतांत्रिक देश है। इसकी विविधता के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है।

बता दें कि जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने मर्केल का स्वागत किया। शुक्रवार को जर्मनी की चांसलर मर्केल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी।

शुक्रवार को मुलाकात के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। जानकारी के मुताबिक भारत और जर्मनी करीब 20 क्षेत्रों पर आपसी सहयोग को लेकर करार भी करेंगे।

राष्‍ट्रपति भवन में होगा मर्केल का भव्‍य स्‍वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एंजेला मर्केल का राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में उनका सेरेमोनियल रिसेप्शन है। मर्केल साढे नौ बजे राजघाट जाएंगी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। मर्केल अपने दौरे पर कारोबार जगत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के अलावा भारतीय नेतृत्व से मिलेंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने किया ट्वीट

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीटकर बताया है कि हमारे संबंध की रणनीतिक संरचना को समृद्ध करने के लिए एंजेला मर्केल भारत दौरे पर आई हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 5वें आईजीसी की सह अध्यक्षता करेंगी। यह एक साल में दोनों नेताओं के बीच पांचवीं बैठक होगी।

Updated on:
1 Nov 2019, 11:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All