राजनीति

गृह मंत्री बनने पर अमित शाह को ‘हार्दिक’ बधाई, पटेल ने कहा- ‘भक्त पूछ रहे अब तेरा क्या होगा’

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह पर कसा तंज भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले हम जैसे युवा को मार दिया जाएगा- पटेल
2 min read
hardik patel
गृह मंत्री बनने पर अमित शाह को 'हार्दिक' बधाई, पटेल ने कहा- 'भक्त पूछ रहे अब तेरा क्या होगा'

नई दिल्ली। देश में मोदी सरकार-2 का आगाज हो चुका है। मंत्रियों के विभाग भी बंट चुके हैं और सभी ने अपना पदभार भी संभाल लिया है। मंत्रियों को लगातार बधाई भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात से कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने अमित शाह को गृह मंत्री बनने पर बधाई दी है। इसके साथ ही हार्दिक पटेल ने कहा कि अमित शाह के गृह मंत्री बनने पर उनके कुछ भक्त मुझे धमकी भरे संदेश भी भेज रहे हैं।

हार्दिक पटेल का शाह को लेकर बड़ा बयान

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, 'अमित शाह जी गृह मंत्री बने हैं इसलिए मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन कुछ भक्तों के मुझ पर मैसेज आए कि अब तेरा क्या होगा हार्दिक। मतलब अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद भक्त काफी खुश हैं। भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले हम जैसे युवा को मार दिया जाएगा ? चलों जैसी भगवान की इच्छा !' हार्दिक के इस बयान अभी तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि पहली बार लोकसभा चुनाव में जीतकर संसद पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है।

गुजरात के गृह मंत्री भी रहे चुके हैं शाह

गौरतल है कि इससे पहले नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उस वक्त मोदी सरकार में शाह को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता रहे हार्दिक पटेल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार किया था। उस दौरान भी पटेल ने अमित शाह पर जमकर निशाना साधा था। लेकिन, लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गुजरात में एक बार फिर क्लीन स्वीप किया है।

Published on:
01 Jun 2019 06:37 pm
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए