राजनीति

पीएम मोदी और शाह को लेकर हार्दिक पटेल का आपत्तिजनक बयान, नीतीश कुमार पर भी बरसे

शनिवार को पटना में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुर्मी समाज के लिए आज तक कोई काम नहीं किया।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 7:53 AM IST
Hardik Patel
पीएम मोदी और शाह को लेकर हार्दिक पटेल का आपत्तिजनक बयान, नीतीश कुमार पर भी बरसे

पटना। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। शनिवार को पटना में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुर्मी समाज के लिए आज तक कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा राज्य में विकास के लिए नीतीश के पास न तो कोई पुख्ता योजना है और न ही कोई दूरगामी सोच। वह तो बस केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने में जुटे हैं। बता दें कि पाटीदार नेता हार्दिक पटना में पटेल जागरुकता सम्मेलन में बोल रहे थे।

यहां हार्दिक पटेल ने नीतीश कुमार निशाना रखा। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज को उनसे बहुत उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने समाज के लिए कुछ नहीं किया। ऐसे में उन्हें कुर्मी समाज से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा का दिलाने के लिए भी नीतीश कुमार ने कोई ठोस प्रयास नहीं किया। यहां उन्होंने सांकेतिक भाषा में बिना नीतीश का नाम लिए उनकी तुलना सड़े हुए आम से कर डाली। पटेल ने कहा कि जैसे कोई आम सड़ जाता है तो उसे फलों की टोकरी से निकाल कर बाहर फेंक दिया जाता है और अगर ऐसा नहीं करते तो अन्य आमों के भी खराब होने का खतरा बना रहता है।

मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी

हार्दिक पटेल ने कुर्मी समाज की उप जातियों को भी एक साथ संगठित होने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी घेरा। हालांकि उन्होंने किसी का नहीं लिया, लेकिन कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले वो पटेल समुदाय की उप जातियों को एक मंच पर ले आए थे, जिसकी वजह से दोनों गुंडों को चुनाव जीतने के लिए एक माह तक जद्दोजहद करनी पड़ी।

Published on:
Also Read
View All
JMM नेता बोले- दोषी पाए जाने पर विधायक भूषण बाड़ा पर होगी सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा; जानें पूरा मामला

मेकेदाटू बांध पर कर्नाटक-तमिलनाडु में टकराव, डीके शिवकुमार बोले- कोई नहीं रोक सकता निर्माण, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

‘विलय की चर्चाओं से थक चुकी हूं, अब बस बहुत हुआ’, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, NCP मर्जर पर लगा ब्रेक

Patrika Explainer: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सियासी दांव! संसद का बदला समीकरण, सदन में सरकार-विपक्ष के पास कितनी पावर, जानें नंबर गेम

छठ पूजा विवाद के बीच मुंबई पुलिस की कार्रवाई, मनसे नेता को भेजा नोटिस, कहा- शांति भंग की तो एक्शन लेंगे