राजनीति

‘मुस्लिम लड़कियों से शादी करने पर मिलेंगे 2.5 लाख रुपए और 6 महीने तक खाना-पीना फ्री’

मुस्लिम लड़की से शादी करने पर मिलेंगे 2.5 लाख रुपए और 6 महीने तक खाना-पीना फ्री।
2 min read
shadi
'मुस्लिम लड़कियों से शादी करने पर मिलेंगे 2.5 लाख रुपए और 6 महीने तक खाना-पीना फ्री'

नई दिल्ली। विविधताओं का देश होने के बावजूद भारत में धर्म को लेकर हमेशा से राजनीति हो रही है। खासकर, हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर सभी राजनीतिक पार्टियां समय-समय पर अपनी रोटियां सेकते रहते हैं। वहीं, एक बार धर्म के नाम पर राजनीतिक गरमा गई है। दरअसल, भारत हिन्दू युवा मोर्चा ने ऐसा ऐलान कर दिया है, जिससे सनसनी मच गई है। मोर्चा ने ऐलान किया है कि कोई हिन्दू लड़का मुस्लिम लड़की के साथ शादी करता है, तो उसे 2.5 लाख रुपए मिलेंगे।

'मुस्लिम लड़की से शादी करने पर 2.5 लाख रुपए और 6 महीने तक खाना-पीना फ्री'

हिन्दू युवा मोर्चा के बैठक के बाद संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई भी हिन्दू समाज का व्यक्ति, चाहे वह ब्राह्मण हो, क्षत्रिय हो, शुद्र हो या फिर वैश्य हो, अगर वो मुस्लिम लड़की से शादी करता है तो अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के किसी भी जिला कार्यालय में जाकर 2.5 लाख रुपए का चेक ले सकता है। इसके अलावा उसे छह महीने तक खाना-पीना बिल्कुल फ्री में मिलेगा। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा करने वाले के सुरक्षा की जिम्मा भी अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा लेगा।

'हर घर में एक तलवार और भगवा झंडा'

संगठन के प्रवक्ता ने आगे कहा कि हम आज से एक अभियान भी चालू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के हर हिंदू के घर में एक तलवार और एक भगवा झंडा देंगे। समय आने पर उसका भरपूर उपयोग किया जाएगा। संगठन, देश, धर्म और राष्ट्र रक्षा के लिए उनको तैयार किया जाएगा।

सोशल साइट्स पर छिड़ी बहस

संगठन की ओर से जैसे ही यह बयान जारी हुआ, सोशल साइट्स से लकर तमाम प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने कहा कि चेक तो दे दोगे, कहीं वो बाउंस तो नहीं करेगा? एक यूजर ने कहा कि कहीं इसमें भी कोई स्कैम न हो। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने अलग-अलग तरह से इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Published on:
14 Aug 2018 03:50 pm
Also Read
View All
अभिनेता इमरान खान को ‘भारत छोड़ने’ के मिले नोटिस पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, कहा- भारत के आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य

‘राम को लाने का दावा करते हैं और कॉकरोच से डरते हैं’, उद्धव ने BJP को घेरा, रिजीम चेंज पर दी चेतावनी

आंध्र प्रदेश में निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान बवाल, YSRCP का आरोप- उम्मीदवारों से मारपीट, पर्चे फाड़े; कई नेता हिरासत में

‘कैसा हराया’ वाली सहर शेख के पिता को शिवसेना की संस्था में अहम पद, AIMIM पार्षद बोलीं- ठाणे को हरा और भगवा दोनों करेंगे

Rajasthan : EWS आरक्षण पर गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, कहा- पात्रता नियमों में बदलाव पर जल्द निकलेगा रास्ता