राजनीति

TDP उम्मीदवारों के ठिकानों पर आईटी विभाग का छापा, विरोध में धरने पर बैठे चंद्रबाबू नायडू

आईटी छापे के विरोध में आंध्र के सीएम विजयवाड़ा में धरने पर बैठे मोदी सरकार के इशारे पर आईटी अधिकारियों ने छापेमारी की टीडीपी प्रत्‍याशी सुधाकर ने आईटी छापे को चुनावी साजिश बताया
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 2:41 PM IST
naidu
TDP उम्मीदवारों के ठिकानों पर आईटी विभाग का छापा, विरोध में धरने पर बैठे चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्‍मीदवारों के ठिकानों पर आयकर (आईटी) विभाग के छापे का विरोध किया है। आईटी छापे के विरोध में वह विजयवाड़ा में धरने पर बैठ गए हैं। उनका धरना जारी है।

मोदी के इशारे पर हुई कार्रवाई

टीडीपी नेताओं के ठिकानों पर आईटी अधिकारियों के छापे से नाराज मुख्‍यंमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि पीएम मोदी के इशारे पर ये कार्रवाई हुई है। उन्‍होंने कहा कि एक बार चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद छापेमारी का काम चुनाव आयोग के निर्देश पर ही होना चाहिए। इतना ही नहीं चुनाव के दौरान सभी पार्टियों के उम्‍मीदवारों को कानून के सामने समान अवसर हासिल है। केंद्र सरकार को टीडीपी नेताओं के खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है।

चुनावी साजिश
इससे पहले आयकर विभाग ने टीडीपी उम्मीदवार पुत्ता सुधाकर के आवास पर छापा मारा था। सुधाकर ने इसे चुनावी साजिश बताते हुए कहा था कि उन्होंने और उनकी कंपनी ने सभी करों का भुगतान कर दिया है। उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात