
नई दिल्ली। गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने अपनी जान को खतरा बताया है। इसके पीछे की वजह गुजरात के वरिष्ठ अधिकारियों की बातचीत का वायरल हुआ वॉट्सऐप चैट है। चैट ग्रुप का नाम एडीआर पुलिस एंड मीडिया है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया के लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
चैट में एनकाउंटर का जिक्र
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को एक वॉट्सऐप ग्रुप, जिससे कई सीनियर पुलिस अफसर और मीडियाकर्मीं जुड़े हुए हैं, उसकी एक कन्वर्सेशन तेजी से वायरल हो रही है। वायरल चैट के दो वीडियो में से एक में कुछ पुलिस वाले किसी व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में हुए बदमाशों के एनकाउंटर से जुड़े सवालों पर बात करते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रुप में अधिकारियों के शामिल होने का दावा
बताया जा रहा है कि उक्त ग्रुप पर अहमदाबाद रूरल के डिप्टी SP ने शुक्रवार को ये दोनों वीडियो अपलोड कर कैप्शन में चेतावनी भरे अंदाज में लिखा कि, 'जो पुलिसवालों के वीडियो बनाते हैं, और पुलिस के बाप बनना चाहते हैं और उन्हें लाखोटा कहते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उन लोगों के साथ पुलिस ऐसा ही व्यवहार करती है। हिसाब बराबर। गुजरात पुलिस।
मेवानी बोले- हो सकता है एनकाउंटर
मीडिया से बात करते हुए जिग्नेश ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है।
रिपोर्ट के अनुसार इस मैसेज के वायरल होने के बाद जिग्नेश मेवाणी ने इसे गंभीर मामला बताया है और
दो सीनियर पुलिस अफसरों से आशंका जताई है कि मेरे जान को खतरा है और एनकाउंटर हो सकता है। जिग्नेश दावा किया है कि इस बात की शिकायत DGP, गृहमंत्री और गृह सचिव भी करने जा रहे हैं।