राजनीति

कमल हासन ने पहली बार जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र, 50 लाख नौकरियां देने का वादा

देश के बेरोजगार युवकों से किया रोजगार देने का वादा गरीबों और पिछड़ों के लिए लागू करेंगे कल्‍याणकारी योजनाएं महिलाओं को दिलाएंगे समान वेतन
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 12:00 PM IST
kamal hasan
कमल हासन ने पहली बार जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र, 50 लाख नौकरियां देने का वादा

नई दिल्‍ली। दक्षिण भारत के सुपरस्‍टार और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के प्रमुख कमल हासन ने पहली बार पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। उन्‍होंने अपने घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन वादे तमिलनाडु के लोगों से किए हैं। उन्‍होंने इस मौके पर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के 19 उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की।

किसानों को देंगे फसल लागत का 100 फीसदी मुनाफा

एमएनएम का घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्‍होंने मीडिया को बताया कि तमिलनाडु में सत्ता में आने पर हमारी पार्टी 50 लाख नौकरियां, महिलाओं को समान वेतन और किसानों को 100 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का काम करेगी। इससे साथ ही उन्‍होंने गरीबों और सहित अन्य पिछड़े वर्गों के लिए कई कल्‍याणकारी योजनाओं को लागू करने के वादे भी किए।

आईटी छापे का समर्थन

घोषणा पत्र जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत में कमल हासन ने कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर आईटी छापे का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि अगर आईटी कार्रवाई कानूनन सही है और लोग दोषी हैं तो वह इस कार्रवाई का समर्थन करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात