राजनीति

कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले डी राजा, वे पार्टी नेतृत्व के साथ सच्चे नहीं थे

जेएनयू के पूर्व नेता वाम दल छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल। भाकपा महासचिव डी राजा ने कन्हैया कुमार के कम्युनिस्ट विचारधारा में विश्वास पर भी सवाल उठाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2021, 8:29 PM IST
D Raja
D Raja

नई दिल्ली। कन्हैया कुमार (Kanhaiya kumar) ने खुद को भाकपा से निष्कासित कर दिया है, पार्टी के महासचिव डी राजा (D Raja) ने मंगलवार को कहा कि जेएनयू के पूर्व नेता ने वाम दल छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेतृत्व के साथ "सच्चे नहीं" थे। इसके साथ पार्टी से अपनी मांगों को लेकर साफ नहीं थे।

राजा ने ने कहा, "कुमार ने खुद को पार्टी से निकाल दिया। वे पार्टी के प्रति सच्चे नहीं थे। कन्हैया के पार्टी में आने से बहुत पहले से भाकपा मौजूद थी और उनके जाने के बाद भी बनी रहेगी।" राजा ने कुमार के कम्युनिस्ट विचारधारा में विश्वास पर भी सवाल उठाया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ने कहा, "उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं और आकांक्षाएं हैं। यह दिखाता है कि उन्हें कम्युनिस्ट विचारधारा में कोई विश्वास नहीं है।" जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

गुजरात के दलित नेता और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाकपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने बिहार के बेगूसराय से भाजपा के गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे।

Published on:
Also Read
View All
Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

India ब्लॉक का मॉक संसद खत्म, राहुल गांधी से लेकर किस विपक्षी नेता ने क्या कहा? यहां जानें

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद