राजनीति

कांग्रेस पर बरसे Amit Shah, पार्टी से पूछा – दशकों तक किसानों को इससे वंचित क्यों रखा?

कांग्रेस ने कभी किसानों का भला नहीं चाहा। तीनों कृषि कानून किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

less than 1 minute read
अब किसान देश और दुनिया में कहीं भी कृषि उत्पाद बेच सकते हैं।

नई दिल्लीं। कर्नाटक में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी राजनीति पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं उन कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछना चाहता हूं जो किसानों के पक्ष में बात करने के नाम पर उन्हें उकसा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष क्यों नहीं दिए। जब आप सत्ता में थे तब प्रधानमंत्री आवास बीमा योजना या संशोधित इथेनॉल नीति क्यों नहीं बनाई। इसका जवाब ये है कि कांग्रेस का इरादा लोक कल्याण को लेकर कभी नेक नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। तीनों कृषि कानून किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने में मदद करेंगे। अब किसान देश और दुनिया में कहीं भी कृषि उत्पाद बेच सकते हैं।

बता दें कि कुछ देर पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी पीएम मोदी से तीन सवालों के जवाब मांगे हैं।

Updated on:
17 Jan 2021 03:21 pm
Published on:
17 Jan 2021 02:03 pm
Also Read
View All