राजनीति

कर्नाटक: कांग्रेस ने मनाई टीपू जयंती, सीएम एचडी कुमारस्वामी ने किया किनारा

टीपू सुल्तान जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर शामिल नहीं हुए।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 7:40 PM IST
HD Kumarswamy
कर्नाटक: दो उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में सियासत हुई तेज, कुमारस्वामी आज दिल्ली में सोनिया-राहुल से करेंगे मुलाकात

बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार को मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान की 269वीं जयंती मनाई गई, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शामिल नहीं हुए। इसके अलावे उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके बाद एक बार फिर से टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर सियासत शुरु हो गई है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर जो राजकीय उत्सव का उद्घाटन करने वाले थे, वह भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। हालांकि इस कार्यक्रम में कर्नाटक के कई दिग्गज नेता पहुंचे। समारोह की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री और कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार ने की। दूसरी तरफ भाजपा ने इसका विरोध किया है। भाजपा के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी। भाजपा टीपू सुल्तान को एक निरंकुश और हिन्दुओं की हत्या करने वाला शासक बताती है।

ये नेता हुए शामिल तो इसने किया किनारा

आपको बता दें कि समारोह में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बी.जेड. जमीर अहमद खान और संस्कृति मंत्री जयमाला ने भी हिस्सा लिया। दोनों कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम से गठबंधन में सहयोगी पार्टी जनता जद-सेक्युलर (जद-एस) ने किनारा किया। दरअसल, आधिकारिक तौर पर आमंत्रित अतिथियों की सूची में कुमारस्वामी का नाम मौजूद नहीं था। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि वह चिकित्सक की सलाह पर तीन दिन से विश्राम कर रहे थे। कुमारस्वामी के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि सरकार टीपू सुल्तान की जयंती नहीं मना रही है, लेकिन प्रशासन में टीपू के प्रगतिशील कदम और उनके नवाचारी कार्य प्रशंसनीय है। एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री चिकित्सक की सलाह पर विश्राम कर रहे हैं इसलिए वह कार्यक्रम में हिस्सा लेने से असमर्थ हैं। हालांकि यह बात सच्चाई परे है कि उनको सत्ता गंवाने का खतरा है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खान ने संवाददाताओं को बताया कि परमेश्वर का पहले से ही सिंगापुर दौरा तय था।

Updated on:
10 Nov 2018, 7:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All