12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिसमस पर इंदिरा गांधी के लिए तिहाड़ जेल में खाना लेकर पहुंची थीं सोनिया गांधी, चार्ल्स शोभराज की महिला साथी के लिए भी बनवाया था भोजन

Sonia Gandhi Memoir: सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में 1978 के क्रिसमस का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। जब इंदिरा गांधी तिहाड़ जेल में बंद थीं, तब सोनिया उनके लिए घर का बना खाना लेकर पहुंची थीं। खास बात यह थी कि इस खाने में चार्ल्स शोभराज की ऑस्ट्रेलियाई महिला साथी के लिए भी अलग से भोजन तैयार करवाया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 12 Nov 2026, 3:09 PM IST

Sonia Gandhi Memoir

सोनिया गांधी ने 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में कई बातों का किया जिक्र (Photo-IANS)

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) अपनी किताब में कई बातों का जिक्र किया है। किताब में उन्होंने दिसंबर 1978 के उस दौर का जिक्र किया है, जब जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इंदिरा गांधी को तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने किताब में लिखा कि वह उस दौरान रोजाना जेल में अपनी सास से मिलने जाती थीं।

बच्चों के लिए खास होता था क्रिसमस

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि उनके परिवार में क्रिसमस का दिन हमेशा खास रहा था। हालांकि, इस त्योहार का उनके परिवार के लिए कोई धार्मिक महत्व नहीं था, लेकिन वे एक-दूसरे को गिफ्ट देते थे और घर को रंग-बिरंगी सजावटी चीजों और लाल पॉइन्सेटिया फूलों से सजाते थे।

सोनिया लिखती हैं कि 1978 में क्रिसमस के दिन उनकी सास इंदिरा गांधी जेल में थीं। ऐसे में उन्होंने सोचा कि परिवार का मनोबल बनाए रखने के लिए इस बार कुछ खास किया जाना चाहिए।

इंदिरा के साथ जेल में मौजूद महिलाओं के लिए भी बनवाया खाना

सोनिया ने किताब में लिखा कि उनके मित्र ने क्रिसमस के मौके पर भुने हुए आलू, कटा हुआ हैम और छोटा क्रिसमस पुडिंग भेजने की पेशकश की थी। वहीं, सोनिया ने खुद अच्छे सूप और कुछ सब्जियां तैयार करने की योजना बनाई। लेकिन इंदिरा गांधी की एक इच्छा के बाद खाने की मात्रा बढ़ानी पड़ी। 

सोनिया के मुताबिक, इंदिरा गांधी चाहती थीं कि भोजन उनके साथ ड्यूटी पर तैनात तीन महिला सुरक्षाकर्मियों और परिसर में बंद एक युवा महिला कैदी के लिए भी बनाया जाए। 

सोनिया ने इस महिला कैदी की पहचान ऑस्ट्रेलियाई युवती के रूप में की है, जिसे उन्होंने कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज की सहयोगी बताया है। शोभराज पर थाईलैंड, नेपाल और भारत में युवा पर्यटकों की कई हत्याओं के मामले थे।

किताब में सोनिया गांधी लिखती हैं कि इंदिरा गांधी को उस युवती पर दया आती थी। जब पता चला कि वह हैम नहीं खाती, तो तुरंत मेन्यू में बदलाव किया गया और उसकी जगह रोस्ट चिकन तैयार करवाया गया।

इंदिरा ने बहू को खाना लाने से किया था मना

अपनी किताब में सोनिया गांधी ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में एक नया दिलचस्प मोड़ भी आया था। क्रिसमस से एक दिन पहले इंदिरा गांधी ने उनके लिए मैसेज भेजा था कि वह किसी भी हालत में उनके लिए जेल में खाना लेकर न आएं। उन्होंने सोनिया से कहा था कि वह राजीव गांधी और बच्चों के साथ घर पर ही क्रिसमस का भोजन करें। लेकिन सोनिया गांधी ऐसा नहीं कर सकीं।

किताब में सोनिया ने बताया कि वह अपने साथ घर का बना खाना, उपहार के तौर पर एक किताब और बच्चों की ओर से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड लेकर तिहाड़ जेल पहुंचीं।

सोनिया लिखती हैं कि मैं काफी देर से वापस लौटी, लेकिन इस बात से संतुष्ट थी कि मैं उनके साथ थोड़ी देर क्रिसमस मना सकी और फिर राजीव तथा बच्चों के साथ दोपहर का भोजन भी कर पाई। इसके अगले ही दिन इंदिरा गांधी जेल से रिहा हो गईं और घर लौट आईं।