12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर; TMC सांसद ने चुनाव आयोग में की शिकायत, कहा-न आवाज दबेगी, न पीछे हटूंगा

पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासी विवाद बढ़ गया है। TMC सांसद ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए BJP पर साजिश और चुनाव चिह्न विवाद से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेने की कोशिश का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Nov 2026, 2:31 PM IST

Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर। (फोटो सोर्स-ANI)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास के बाहर बुलडोजर से की गई कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उन्हें डराने और TMC के चुनाव चिह्न से जुड़े विवाद की सुनवाई को प्रभावित करने की साजिश का हिस्सा हो सकती है। बनर्जी ने आयोग से इस मामले से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है।

अभिषेक बनर्जी की ओर से चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कहा गया है कि 6 और 7 नवंबर की दरमियानी रात कुछ लोगों ने उनके आवास-सह-कार्यालय पर हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद 10 और 11 नवंबर को भी इसी तरह की निगरानी और रेकी की गई। उन्होंने इन घटनाओं को अपने आवास को निशाना बनाने की एक सुनियोजित गतिविधि बताया।

पुलिस के लगाए सुरक्षा गेट को भी तोड़ा

शिकायत के मुताबिक, 12 नवंबर की सुबह सरकारी अधिकारी बुलडोजर लेकर उनके आवास के बाहर पहुंचे और पुलिस की ओर से लगाए गए सुरक्षा गेट को ध्वस्त कर दिया। बनर्जी ने कहा कि पहले हुई घटनाओं और लगातार निगरानी के बीच हुई इस कार्रवाई से उनकी सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। साथ ही TMC के चुनाव चिह्न विवाद से संबंधित दस्तावेजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग पुलिसकर्मियों की मदद या मिलीभगत से उनके आवास में घुसने और वहां रखे दस्तावेज, हलफनामे तथा अन्य जरूरी सामग्री जबरन कब्जे में लेने की कोशिश कर सकते हैं।

फुटपाथ पर बने बांस के ढांचे को हटाया

दरअसल, गुरुवार सुबह कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारी बुलडोजर लेकर कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास के पास पहुंचे थे। अधिकारियों ने उनके घर के सामने फुटपाथ पर बने बांस के अस्थायी ढांचे को हटा दिया। नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि इस ढांचे की वजह से फुटपाथ से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। कार्रवाई से पहले बनर्जी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। यह कार्रवाई उनके 39वें जन्मदिन के मौके पर कुछ दिन पहले देर रात उनके घर के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद हुई है।

बुलडोजर से आवाज दबाई नहीं जा सकती: अभिषेक

बुलडोजर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बुलडोजर की कोई भी संख्या उनकी आवाज को दबा नहीं सकती और न ही उनके संकल्प को तोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि वह 'बांग्ला विरोधियों' के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और आखिरी सांस तक पीछे नहीं हटेंगे।