12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और भारी बर्फबारी का अलर्ट; किसानों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

Jammu and Kashmir weather Alert: जम्मू-कश्मीर में 12 और 13 नवंबर को बारिश और भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पुंछ, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल में मौसम का असर दिख सकता है। बर्फबारी के चलते मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Nov 2026, 1:05 PM IST

Snowfall Covers Mountains Of Kashmir

कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज (Photo-IANS)

Jammu Kashmir weather News : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम में बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, पुंछ और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 12 नवंबर की सुबह से 13 नवंबर की देर रात तक मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को कुछ इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने की अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 12 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

श्रीनगर में सामान्य से ज्यादा रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को कश्मीर घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री, पहलगाम में 16.2 डिग्री और कुपवाड़ा में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में घाटी का सबसे कम अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और कटरा में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग ने किसानों को 12 और 13 नवंबर को कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है, ताकि बारिश से नुकसान न हो। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी सड़कों और प्रमुख दर्रों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को यात्रा की योजना मौसम के अनुसार बनाने और संवेदनशील इलाकों में जाने से पहले आधिकारिक ट्रैफिक एडवाइजरी देखने की सलाह दी गई है।