कोलकाता में गुरुवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की। कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से उनके घर के सामने फुटपाथ पर बने बांस के अस्थायी ढांचे को हटा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, इस ढांचे के कारण फुटपाथ से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। कार्रवाई से पहले अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।