दरभंगा में अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने पिता पर लगे जमीनी विवाद के आरोपों पर खुलकर बयान दिया है। मैथिली ने इन आरोपों को बेबुनियादी और झूठे करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। ये सभी अफवाहें फैलाई जा रही है।