राजनीति

कर्नाटक में जोड़तोड़ः संगठन विशेषज्ञ शिवकुमार बोले, ‘नहीं टूटेंगे, हम साथ-साथ हैं’

'येदियुरप्पा को अपनी हार मान लेनी चाहिए, जनता ने उन्हें जनादेश नहीं दिया है। हां कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता नाराज चल रहे थे, लेकिन उन्हें मना लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 5:13 PM IST
DK Shivkumar
कर्नाटक में जोड़तोड़ः संगठन विशेषज्ञ शिवकुमार बोले, 'नहीं टूटेंगे, हम साथ-साथ हैं'

बेंगलूरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही शुरू हुआ बवाल किसी ना किसी रूप में रोज चरम पर आ रहा है। बीजेपी की नाकामी के बाद कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस ने सरकार बनाई है, लेकिन जब से मंत्रिमंडल का गठन हुआ है तब से कई सीनियर विधायक नाराज हैं। इसी बीच नाराज विधायकों के भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में होने की खबरें भी फिर से सामने आने लगीं। लेकिन अब कर्नाटक कांग्रेस के संकट मोचक कहे जाने वाले दिग्गज नेता डीके शिवकुमार ने अपनी भूमिका निभाते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, 'हम सभी एकजुट हैं और कई विधायक नहीं टूटेगा।'

येदियुरप्पा को दिया सख्त संदेश

शिवकुमार ने अपने बयान में येदियुरप्पा को भी सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा, 'येदियुरप्पा को अपनी हार मान लेनी चाहिए क्योंकि जनता ने उन्हें जनादेश नहीं दिया है। हां कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता नाराज चल रहे थे, लेकिन अब उन्हें मना लिया गया है। हमने समस्या का समाधान कर लिया है। मैं सभी विधायकों के संपर्क में हूं। कुछ भी गलत नहीं होगा।'

सिद्दारमैया ने भी दिए थे गड़बड़ी के संकेत

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे बीएस येदियुरप्पा ही नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के सिद्दारमैया ने भी कांग्रेस विधायकों में सबकुछ ठीक नहीं होने का संकेत दिया था। यहां तक की कांग्रेस के एक विधायक ने तो यह बात स्वीकार भी की थी कि वो भाजपा के संपर्क में हैं और जॉइन भी कर सकते हैं।

शिव का बयान राहुल के लिए राहत

उठापटक के दौर में अब शिवकुमार का बयान कांग्रेस नेतृत्व के लिए थोड़ी राहत की बात हो सकती है क्योंकि संगठन और विधायक प्रबंधन में उनकी प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है। गुजरात में राज्यसभा और उसके बाद कर्नाटक में विधानसभा के दौरान वे कांग्रेस के लिए राहत बनकर सामने आए थे। ऐसे में अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए भी शिवकुमार का बयान संजीवनी की तरह होगा।

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव हुए पेश, कांग्रेस ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात