राजनीति

CG Politics: BJP नेताओं ने कांग्रेस पर लगाया लगाया गंभीर आरोप, बोले – कार्यकताओं को धमका कर कांग्रेस प्रवेश का बनाया दबाव

Jagdalpur Politics: भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवर्ता लेते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उ

2 min read
Jun 30, 2023
CG Politics: BJP नेताओं ने कांग्रेस पर लगाया लगाया गंभीर आरोप

CG Politics: जगदलपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवर्ता लेते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अकाल पड़ गया है। छोटे-छोटे बच्चों से नारे लगवाए जा रहे हैं।

पूर्व भाजपा मंत्री केदार कश्यप ने कहा देश में आपात काल की जननी कांग्रेस है, यहां कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर विधान सभा क्षेत्र के कोलेंग ग्राम पंचायत के सरपंच राम सिंह को स्थानीय विधायक ने अपनी टीम के साथ कांग्रेस ज्वाइन करने कहा। सरपंच को करोड़ों के कार्य का प्रलोभन दिया गया लेकिन सरपंच नहीं माना तो उसे धारा 40 की धमकी दी गई।

पत्रवार्ता में उपस्थित पदाधिकारी

पत्रवार्ता में पूर्व विधायक संतोष बाफना, रूप सिंह मांडवी, पूर्व विधायक सुभाऊ राम कश्यप, पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, श्री निवास राव मददी, संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, नरसिंह राव, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र बाजपेई और कई सरपंच सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कश्यप ने कहा कि भाजपा समर्थित सरपंचों को चुन-चुन कर धमकाया जा रहा है। यह सरकार अपने वादे पूरे करने में पूरी तरह असफल रही है। किसान सम्मान निधि किसानों से वसूलने का शर्मनाक कार्य कर रही है।

शिकायत बताते रहे

वसूली की नोटिस केंद्र का है झूठ बोल रही है। तोकापाल के एक भाजपा कार्यकर्ता ने स्वयं बताया की मेरा 45 वर्ष पुराना मकान है उसे तोडऩे की नोटिस दिया गया है। मुझे ऑफर दिया गया है कि घर बचाना है तो भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो जाओ। पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में एक बेवा की 22 एकड़ जमीन के हेरफेर का आरोप सांसद पर लगाया और कहा कि भूपेश सरकार शराब बंदी तो दूर इस क्षेत्र में महुआ से शराब बनाने की फैक्ट्री खोलने की फिराक में है।

Published on:
30 Jun 2023 05:04 pm
Also Read
View All