राजनीति

‘मोदी और शाह की जोड़ी देश के लिए खतरा, हिटलर की तरह नहीं बदलने देंगे संविधान’

मुझे देश की चिंता है। इसके लिए अपनी पार्टी बंद करनी पड़े तो उसे भी बंद कर दूंगा।
less than 1 minute read
Feb 04, 2019
modi-shah
'मोदी और शाह की जोड़ी देश के लिए खतरा, हिटलर की तरह नहीं बदलने देंगे संविधान'

नई दिल्‍ली। चिटफंड मामले में सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ मतता बनर्जी के धरना पर बैठते ही दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके इस कदम का समर्थन किया था। उन्‍होंने टीएमसी के स्‍टैंड का पक्ष लेते हुए इस मुद्दे पर हम उनके साथ खड़े हैं। उन्‍होंने कहा है कि मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार के कामकाज में हस्‍तक्षेप किया है। केंद्र की यह नीति संविधान विरोधी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव आते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद मोदी पर हमला तेज कर दिया है।

खड़े किए कई सवाल
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में सीवर, नाली और सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए केजरीवाल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए हिटलर तक कह दिया। उन्‍होंने कहा कि देश हित में मोदी और शाह की जोड़ी को संविधान नहीं बदलने देंगे।

ये जोड़ी जीती तो देश नहीं बचेगा
जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने देश का इतना बेड़ागर्क किया, उतना किसी ने 70 साल में नही किया। मुझे लगता है कि 2019 में मोदी और अमित शाह की जोड़ी जीत गई तो देश नहीं बचेगा। मोदी और अमित शाह ने यही प्लानिंग कर रखी है। मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने देश में जहर घोल दिया है, हिंदू और मुसलमान को आपस मे लड़वाया है।

Published on:
04 Feb 2019 01:30 pm