राजनीति

केरल: थॉमस आइजैक पर 10 करोड़़ का दावा ठोकेंगे श्रीधरन पिल्‍लई!

भाजपा अध्‍यक्ष पिल्‍लई ने वित्त मंत्री के बयान को बताया आधारहीन थॉमस आइजैक के खिलाफ बहुत जल्‍द दायर करेंगे अवमानना का मुकदमा वित्त मंत्री आइजैक ने पिल्‍लई को बताया था पब्लिक एनेमी

less than 1 minute read

नई दिल्‍ली। हाल ही में केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक की ओर से जारी बयान को भाजपा प्रदेश इकाई ने गंभीरता से लिया है। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीधरन पिल्‍लई ने आइजैक के बयान को आपत्तिजनक करार दिया है। आइजैक के बयान से नाराज भाजपा केरल इकाई ने उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है।

आइजैक की मंशा ठीक नहीं

केरल भाजपा प्रदेश इकाई छवि खराब करने के लिए वित्त मंत्री पर 10 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति का दावा कर सकती है। भाजपा ने आइजैक से इस मुद्दे पर स्‍पष्‍टीकरण देने और बयान वापस लेने की मांग की है। श्रीधरन पिल्‍लई ने थॉमस के बयान को भाजपा की छवि खराब करने वाला करार दिया है।

विकास का दुश्‍मन

बता दें कि केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक ने छह मई को एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया था। थॉमस आइजैक ने केरल भाजपा अध्‍यक्ष श्रीधरण पिल्‍लई को प्रदेश के विकास का दुश्‍मन बताया है। उन्‍होंने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पर केरल के विकास कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है।

केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक ने हाल ही में आरोप लगाया था कि श्रीधरन पिल्लई बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर ऐसा कर रहे हैं। श्रीधरन पिल्लई केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास कार्य को रोकना चाहते हैं। यही वजह है कि हम उन्‍हें राज्‍य का पब्लिक एनेमी मानते हैंं।

Updated on:
22 May 2019 12:47 pm
Published on:
22 May 2019 10:38 am
Also Read
View All