राजनीति

अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद ने कसा तंज कहा- उनके सपने में केशव,मोदी,योगी आते हैं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच सियासी तकरार खत्म नहीं हो रही है। यह दोनों नेता किसी ना किसी बात को लेकर एक दूसरे पर टिप्पणी करते रहते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने आज अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश के सपने में केशव योगी और मोदी आते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2022, 4:33 PM IST
keshav_prasad.png
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

फतेहपुर : सपा अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का शुरू हुआ बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले लिया है । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज फतेहपुर दौरे पर थे वहां पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के सपने में मोदी,योगी और केशव प्रसाद आते हैं। मैं कोई डॉ0 नहीं हूं, नहीं तो दे देता । सपा की सरकार अगले 25 सालों तक नहीं आने वाली है ।

दरअसल डिप्टी सीएम यह जबाब अखिलेश के उस ट्वीट पर दिए हैं जिस पर कल अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर पर केशव की फोटे के साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा था । केशव जी आपके मुस्कुराने की पीछे की वजह क्या है आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गई। आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुंचा। टेंडर न हो पाया। क्या ये सब राज छिपा रहे हो… आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो?
इससे पहले कल यानी 10 सितबंर को सुबह ही केशव प्रसाद ने ट्वीट करके हुए लिखा था सपा सत्ता के बैचेन है। उनकी पार्टी का 2024 के लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खुलेगा। यूपी में औऱ देश में मोदी लहर पहले से ही तेज है ।

बीजेपी से 100 विधायक तोड़ लाओ, औऱ मुख्यमंत्री बन जाओ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच यह बयानबाजी तब से चल रही है जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक न्यूज चैनल पर यह बयान दिया था कि वह बीजेपी के 100 विधायक तोड़ लाए और सपा उनका सपर्थन कर देंगी। वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे । मुख्यमंत्री बनने का उनका सपना पूरा हो जाएगा । एक बार वह कह भी रहे थे कि उनके पास 100 ज्यादा विधायक हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने इस बयान पर बाराबंकी मे कहा था कि अखिलेश यादव बिना सत्ता के छटपटा रहे हैं। उनकी हालत पानी से निकली मछली के जैसी है। समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। सपा के 111 में से 100 विधायक छोड़कर भाजपा में आने के लिए तैयार हैं। हमें तोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारी सरकार मजबूती से चल रही है।

Updated on:
11 Sep 2022, 4:33 PM IST
Published on: