राजनीति

अखिलेश यादव ने फिर साधा निशाना, कहा – बीजेपी के प्रपंच से देश के किसान आहत

बीजेपी ने हमेशा पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया। कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट जैसा।

less than 1 minute read
कृषि कानूनों की वापसी तक हमारा विरोध जारी रहेगा।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्विट कर कहा कि बीजेपी द्वारा किसानों को बदनाम करने के प्रपंचों से किसान बहुत आहत हैंं। बीजेपी ने नोटबंदी, जीएसटी और श्रम कानून व कृषि कानूनों को लाकर खरबपतियों को ही फायदा पहुंचाने वाले नियम बनाए हैं। बीजेपी ने आम जनता को बहुत सताया है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने अपने ट्वीट में शायराना अंदाज में कहा कि वो आंसू टपके बस दो आंख से हैं, पर दुख-दर्द वो लाखों लाख के हैं।

डेथ वारंट बिना बहुमत के पास किया

बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। सपा के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री शुरू से ही नए कृषि कानूनों का विरोध करते आए हें। अखिलेश यादव साफ कर चुके हैं कि हमारी पार्टी किसानों के साथ है। केंद्र सरकार ने किसानों का डेथ वारंट बिना बहुमत के पास किया जिसका हम विरोध करते रहेंगे।

Updated on:
31 Jan 2021 01:22 pm
Published on:
31 Jan 2021 01:18 pm
Also Read
View All