17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े तेरह लाख के चांदी के राम, 9 लाख का काकतीय तोरणम्, पीएम को मिले उपहारों की नीलामी

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को बताया कि आठवीं पीएम स्मृति-चिह्न ई-नीलामी में कुल 1,498 स्मृति-चिह्न नीलामी के लिए रखे गए हैं
2 min read
Google source verification
Gajendra Singh Shekhawat

नीलामी के लिए नेशनल म्यूजियम में प्रदर्शित स्मृति चिन्हों को देखते केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों को आम लोगों और कला-संग्रहकर्ताओं के लिए नीलामी का आठवां दौर आज से शुरू होगा। इस बार के स्मृति चिन्हों में  13.50 लाख रुपए आधार मूल्य वाला भगवान राम का चांदी का स्मृति-चिह्न, 9 लाख रुपए का काकतीय कला तोरणम् और 7.50 लाख रुपए की गोंड कला की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ पेंटिंग प्रमुख आकर्षण हैं। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को बताया कि आठवीं पीएम स्मृति-चिह्न ई-नीलामी में कुल 1,498 स्मृति-चिह्न नीलामी के लिए रखे गए हैं।  

50 हीरो ऑब्जेक्ट्स

शेखावत ने बताया कि इस बार 50 विशिष्ट वस्तुओं को ‘हीरो ऑब्जेक्ट्स’ के रूप में चिन्हित किया गया है। कर्नाटक का भगवान राम का चांदी का स्मृति-चिह्न सबसे ऊंचे आधार मूल्य 13.50 लाख, वाले आइटमों में है। काकतीय कला तोरणम् की चांदी की प्रतिकृति का आधार मूल्य 9 लाख रुपए है। वहीं गोंड कला की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ पेंटिंग 7.50 लाख, रथ पर जगन्नाथ परिवार 6 लाख और 99.99 फीसदी फाइन गोल्ड प्लेटेड राधा-कृष्ण कलाकृति 5.40 लाख रुपए के आधार मूल्य पर उपलब्ध होगी।

देशभर की कला एक संग्रह में

स्मृति-चिह्नों में देश के अलग-अलग हिस्सों की कला, पारंपरिक शिल्प, आध्यात्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों और खेल उपलब्धियों की झलक है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों के आइटम शामिल हैं। शेखावत ने कहा कि यह संग्रह भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता को दर्शाता है।

नीलामी की रकम गंगा संरक्षण में

ई-नीलामी से प्राप्त पूरी राशि नमामि गंगे कार्यक्रम के लिए दी जाएगी। इस तरह प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की सार्वजनिक नीलामी को गंगा के पुनरुद्धार और संरक्षण अभियान से जोड़ा गया है। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), नई दिल्ली ने नीलामी के दस्तावेजीकरण, प्रदर्शनी और संचालन का समन्वय किया है। नीलामी से पहले आम लोग प्रदर्शनी में इन स्मृति-चिह्नों को देख सकेंगे।  

पांच खास आकर्षण

-भगवान राम का चांदी का स्मृति-चिह्न - 13.50 लाख

-काकतीय कला तोरणम् की चांदी प्रतिकृति - 9 लाख

- गोंड कला की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ -7.50 लाख - रथ पर जगन्नाथ परिवार - 6 लाख

- फाइन गोल्ड प्लेटेड राधा-कृष्ण कलाकृति - 5.40 लाख  

-    pmmementos.gov.in पर लगा सकते हैं ई बोली