17वीं लोकसभा के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू मोहन भागवत ने नागपुर में डाला अपना वोट नागपुर सीट से नितिन गडकरी हैं भाजपा के उम्‍मीदवार
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। नागपुर संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्र 201 पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को वोटिंग शुरू होते ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनाव मैदान में हैं।
भागवत ने की लोगों से की वोट डालने की अपील
आरएसएस प्रमुख भागवत ने नागपुर में वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में लोगों से अपील की है कि वो मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदान करना सभी का कर्त्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए ऐसा करना सभी के लिए जरूरी है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए।
91 सीटों पर जारी है मतदान
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में गुरुवार को 91 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। पहले चरण में महाराष्ट्र की सात संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। इन्हीं सात सीटों में नागपुर संसदीय सीट के लिए आज ही मतदान हो रहा है। यहां भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी उम्मीदवार हैं। इसी संसदीय सीट के बूथ नंबर 201 पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान किया है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.