राजनीति

ममता बनर्जी को मिला का समय, 28 जुलाई को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 25 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2021, 9:19 PM IST
cm mamata banerjee

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee ) 25 जुलाई को नई दिल्ली का दौरा करेंगी। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) सहित विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी। ताजा अपडेट के मुताबिक उन्हें पीएम मोदी से मुलाकात का समय मिल गया है। वह 25 को दिल्ली पहुंचेंगी और 28 जुलाई को उनसे मुलाकात करेंगी। चुनावी जीत के बाद पीएम मोदी से उनकी ये पहली मुलाकात होगी।

मीडिया संस्थानों पर रेड को बताया Super Emergency

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार ( Central Government ) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में सुपर-इमरजेंसी ( Super Emergency ) के हालात हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर सभी निष्पक्ष संस्थानों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। कथित कर चोरी के लिए मीडिया समूह दैनिक भास्कर के खिलाफ आयकर छापे की भी निंदा की। इसे लोकतंत्र का गला घोंटने और सच्चाई को सामने लाने वाली आवाजों को दबाने का "क्रूर प्रयास" करार दिया। मीडिया संस्थानों पर छापे देश में कोविड—19 महामारी को गलत तरीके से निपटने के बारे में सही रिपोर्टिंग का नतीजा है।

भाजपा ने आजादी को खतरे में डाला

ममता बनर्जी ने बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सभी राजनीतिक दलों से अपने संकीर्ण स्वार्थों को भूलकर एक मंच पर आने की अपील की। इस बात पर जोर दिया कि जब तक भाजपा को देश से नहीं हटाया जाता तब तक सभी राज्यों में 'खेला' चलेगा। आज हमारी आजादी दांव पर है। बीजेपी ने हमारी आजादी को खतरे में डाल दिया है। उन्हें अपने ही मंत्रियों और एजेंसियों का दुरुपयोग करने पर भरोसा नहीं है।

Updated on:
22 Jul 2021, 9:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात