राजनीति

मोदी के शपथ ग्रहण में ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल, कल दीदी धरने पर बैठेंगी

भाजपा का दावा- बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 54 लोगों की हत्या ममता बोलीं- बंगाल में राजनीतिक हत्याओं की बात गलत मारे गए भाजपा नेताओं के परिवार के बुलाने पर ममता नाराज
2 min read
• •
Updated: 29 May 2019, 6:25 PM IST
Mamta Banerjee
मोदी के शपथ ग्रहण में ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल, 'समारोह को राजनीतिकरण कर रही भाजपा'

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। 20 घंटों के भीतर ही ममता बनर्जी यू-टर्न लेते हुए समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी जी मुझे माफ करना मैं समारोह का हिस्सा नहीं बनूंगी। सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी शपथ समारोह में बंगाल में मारे गए भाजपा नेताओं के परिवार के बुलाने से नाराज हैं। ममता ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हत्याओं की बात पूरी तरह से गलत है। बता दें कि भाजपा का दावा है कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 54 लोगों की हत्या हो गई। वहीं ममता बनर्जी ने गुरुवार को धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। ममता बनर्जी नैहाटी नगरपालिका में धरने पर बैठेंगी।

ममता बनर्जी का यू-टर्न

गौरतलब है कि मंगलवार को ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण में उपस्थित होने की सहमति जताई थी। ममता दीदी ने कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण मिला। काफी सोच विचार करने के बाद मैंने फैसला किया है कि मैं समारोह का हिस्सा बनूंगी। उन्होंने कहा कि शपथ समारोह एक संवैधानिक कार्यक्रम है। इसका हिस्सा बनने के लिए दिल्ली जाऊंगी। बता दें कि 30 मई को नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के शपथ समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान आ रहे हैं।

बिम्सटेक देशों को भी न्योता

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत ने बिम्सटेक देशों को आमंत्रित किया है। बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड को न्योता भेजा है। विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी पहले वाली पॉलिसी को अपनाते हुए इन राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया है। बता दें कि बिम्सटेक में भारत समेत दक्षिण और पूर्व एशिया के सात देश शामिल हैं। पीएम की शपथ में शामिल होने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भी न्योता दिया गया है।

Updated on:
29 May 2019, 6:25 PM IST
Published on: