3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह-रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ कनिमोझी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

तीन नेताओं ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा अमित शाह, रविशंकर प्रसाद अब जाएंगे लोकसभा 30 मई को नरेंद्र मोदी लेंगे पीएम पद की शपथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 May 2019, 4:35 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है। इसमें राज्यसभा के कई नेता लोकसभा का चुनाव लड़े थे, जिन्होंने जीत हासिल की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और डीएमके नेता कनिमोझी शामिल हैं। तीनों नेताओं ने बुधवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। वहीं 30 मई को पीएम मोदी शाम सात बजे दोबारा प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम मोदी के साथ कई मंत्री भी अहम विभागों की जिम्मेदारी लेंगे।


जी हां इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत में भाजपा के अध्यक्ष और चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह की भूमिका भी अहम रही है। उन्होंने न सिर्फ अपनी रणनीति ने विरोधियों पस्त किया बल्कि कई राज्यों में तो कई दिलों को खाता ही नहीं खोलने दिया। इस शानदार जीत के साथ ही अमित शाह ने इस बार पहली दफा लोकसभा का चुनाव लड़ा। भाजपा की पारंपरिक सीट गुजरात के गांधी नगर से शाह ने ताल ठोंकी। अपनी सीट से भी शाह ने शानदार जीत दर्ज की।

मोदी की ताजपोशी कलः शाम सात बजे राष्ट्रपति दिलाएंगे पद की शपथ, 6500 मेहमानों से सजेगा समारोह
अब लोकसभा की बारी
मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में अमित शाह कोई चुनाव न लड़ पाने के कारण राज्यसभा से सांसद थे। लेकिन इस बार बड़ी जीत के बाद वे लोकसभआ का रुख करेंगे। इसी के चलते उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा भी दे दिया है। शाह के अलावा रविशंकर प्रसाद ने भी राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। प्रसाद भी इस बार पटना साहिब से चुनाव जीत चुके हैं। इस लिहाज से वो भी अब लोकसभा का रुख करेंगे। वहीं खबर आ रही है कि जल्द ही स्मृति ईरानी भी लोकसभा के लिए राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दे देंगी। माना जा रहा है कि ये तीनों मंत्री मोदी के साथ ही शपथ भी लेंगे।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।