
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)
Petrol-Diesel Price Hike Today: देश में शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया, वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म - मोदी की वसूली शुरू।
वहीं टीएमसी ने पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर मोदी सरकार से सवाल पूछा है। TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि यह मोदी सरकार से सीधा सवाल है, पिछले 10-12 वर्षों में, जब कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें कम थीं और कोई युद्ध भी नहीं चल रहा था, तब एक्साइज ड्यूटी 16 बार बढ़ाई गई। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 65 रुपये से बढ़कर 100 रुपये के पार पहुंच गईं। उस समय, जब लोगों को राहत देने का मौका था, तब कोई फायदा नहीं दिया गया।
उन्होंने आगे कहा कि तो अब जब कीमतें बढ़ रही हैं, तब जनता पर इतना बड़ा बोझ क्यों डाला जा रहा है? आखिर लोगों को सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाली जगह पर ही चोट क्यों की जा रही है? मैं आम जनता से, खासकर बंगाल के लोगों से पूछना चाहता हूं। बीजेपी का समर्थन करने के बाद उन्हें क्या मिला?
TMC सांसद ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में अब 3 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अमित शाह और नरेंद्र मोदी बार-बार दावा करते रहे कि पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है, कोई कमी नहीं होगी और कीमतें नहीं बढ़ेंगी। यह उनकी राजनीति के दोहरे चरित्र को साफ दिखाता है। वे सिर्फ जनता को लूट रहे हैं और कुछ नहीं कर रहे।
पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से दुनिया में युद्ध चल रहा है। इसकी वजह से दूसरे देशों में कई तरह के संकट पैदा हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया। सिर्फ गैस की कीमत बढ़ी है। कम से कम कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी की गई है।
| शहर | पेट्रोल के पुराने दाम | पेट्रोल के नए दाम | पेट्रोल में बढ़ोतरी | डीजल के पुराने दाम | डीजल के नए दाम | डीजल में बढ़तरी |
| दिल्ली | 94.77 रुपये प्रति लीटर | 97.77 रुपये प्रति लीटर | 3 रुपये | 87.67 रुपये प्रति लीटर | 90.67 रुपये प्रति लीटर | 3 रुपये |
| कोलकाता | 105.45 रुपये प्रति लीटर | 108.74 रुपये प्रति लीटर | 3.29 रुपये | 92.02 रुपये प्रति लीटर | 95.13 रुपये प्रति लीटर | 3.11 रुपये |
| चेन्नई | 100.80 रुपये प्रति लीटर | 103.67 रुपये प्रति लीटर | 2.87 रुपये | 92.39 रुपये प्रति लीटर | 95.25 रुपये प्रति लीटर | 2.86 रुपये |
| मुंबई | 103.54 रुपये प्रति लीटर | 106.68 रुपये प्रति लीटर | 3.14 रुपये | 90.03 रुपये प्रति लीटर | 93.14 रुपये प्रति लीटर | 3.11 रुपये |
| जयपुर | 105.03 रुपये प्रति लीटर | 108.19 रुपये प्रति लीटर | 3.16 रुपये | 90.49 रुपये प्रति लीटर | 93.43 रुपये प्रति लीटर | 2.94 रुपये |
Updated on:
15 May 2026 08:59 am
Published on:
15 May 2026 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
